ChhattisgarhKorbaNATIONAL

कोरबा के कुसमुंडा में रेलवे के नोटिस के बाद भड़का लोगों का आक्रोश, बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे  

सतपाल सिंह

कोरबा के कुसमुंडा में रेलवे के नोटिस के बाद भड़का लोगों का आक्रोश, बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे

Jas

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर बस्ती में बीते कुछ दिनों से रेलवे प्रबंधन के द्वारा मकान तोड़ने के लिए लगातार नोटिस दिया जा रहा है। आज गुरुवार की सुबह कुछ रेलवे के कर्मचारी घरों के बाहर निशान लगने लगे और लोगों से कहने वालों की मकान खाली कर दो तोड़ना है, जिसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा और वे सभी बड़ी संख्या में इमली छापर चौक पहुंच गए। जहां पर पहले मुख्य सड़क को चक्का जाम करने की कोशिश किए परंतु स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें आम लोगों के रास्ते में नहीं बैठने की अपील की उनकी समझाइश के बाद सभी ट्रक जाने वाले सड़क पर बैठ गए। कुछ देर बाद दर्री तहसीलदार भी मौके पर पहुंची उन्होंने लोगों से बात की और आगे रेलवे अधिकारी और प्रशासन के साथ बैठकर मीटिंग कर का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग सड़क से हटे। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व पार्षद और कोरबा विहिप जिलाअध्यक्ष अमरजीत सिंह, सर्वमंगला नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, इमली छापर वार्ड पार्षद आरती लखन सिंह, विकास नगर पार्षद गीता गभेल, पूर्व पार्षद और वर्तमान कुसमुंडा कांग्रेस अध्यक्ष बसंत चंद्रा, कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहें। लिंक पर जाकर देखें वीडियो..https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=kY_I5oClUgYhW5xZ