Chhattisgarh

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो गायों की मौत,कुसमुंडा क्षेत्र की घटना

कोरबा – जिले की कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक पर अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की दुखद मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे में मृत एक गाय गर्भवती भी थी।

घटना को लेकर गौ सेवको में काफी आक्रोश है,आक्रोश केवल दुर्घटना कारित अज्ञात भारी वाहन चालक और वाहन के हो खिलाफ नही,आक्रोश गायों के पालक के खिलाफ भी जो गायों को सड़को पर छोड़ देते हैं। जिस वजह से वे ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं। आपको बता दें इमली छापर चौक पर भारी वाहनों की बड़ी आपाधापी रहती है, यहां भारी वाहन कुसमुंडा खदान की ओर जाने के लिए चौक को चारो तरफ से घेर लेते है,एक ही दिशा में जाने के लिए 7 से 8 भारी वाहनों की लेन लगी रहती है,यहां इन भारी वाहनो के बीच से एक पैदल चलने वाला व्यक्ति भी नही निकल पाता,बाकी दुपहिया चार पहिया वाहन की बात ही छोड़ दीजिए। मजबूरन लोग बायपास का प्रयोग करते, वहां भी भारी वाहन घुस आते हैं। फिलहाल गौ सेवक प्रकाश शर्मा अपने साथियों के साथ चौक पंहुचे हुए है,अपने साधन से मृत गायों को उठाकर उनका अंतिम संस्कार करेंगे। आपको बता दें प्रकाश शर्मा और उनकी टीम बीते लगभग 8 से 10 वर्षो से पूरे निस्वार्थ भाव से गायों की सेवा करने का कार्य कर रही है। किसी भी समय जब उन्हें इस तरह की स्थिति की सूचना मिलती है वे दौड़े चले आते हैं और सेवा कार्य में जुट जाते है। देखिए वीडियो – किस तरह से कुसमुंडा क्षेत्र के गौ सेवक कार्य करते हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *