कोरबा – सुरक्षा व अपराध नियंत्रण हेतु कुसमुंडा थानेदार ने संवेदनशील प्रतिष्ठान संचालकों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सतपाल सिंह
कोरबा – सुरक्षा व अपराध नियंत्रण हेतु कुसमुंडा थानेदार ने संवेदनशील प्रतिष्ठान संचालकों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय ने क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले संवेदनशील प्रतिष्ठानों जैसे कि बैंक, शासकीय शराब दुकान, ज्वेलर्स, पेट्रोल पंप इत्यादि के संचालकों की अहम बैठक थाना परिसर में ली। बैठक में प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं भविष्य में घटने वाली घटनाओ से बचने व सतर्क रहने को लेकर समझाइश दी गई। इसके साथ ही घटनाओं को रोकने हेतु निम्न सुरक्षा उपायों का पालन करना सुनिश्चित किया ।
अपने प्रतिष्ठानों में एक चौकीदार आवश्यक रूप से रखें, जो हमेशा चौकन्ना रहे। अपने प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर अच्छी गुणवत्ता वाली सीसीटीवी कैमरा विथ वॉयस रिकॉर्डर लगवाए जो हमेशा चालू हालत में रहे जिसमें लंबी बैकअप की क्षमता हो। गमछा, मास्क और मुंह बांध कर आने वाले ग्राहकों को प्रतिष्ठानों में प्रवेश न दें। सराफा दुकान खोलने और बंद करने के समय सतर्क रहे ।
आस पास कोई आपत्तिजनक या अंजान व्यक्ति नज़र आए तो तुरंत थाना या डायल 112 को संपर्क कर जानकारी दें। ग्राहकों से लेनदेन के समय अपने स्टाफ को सतर्क रहने का हिदायत दें।खरीदारी करने आए ग्राहकों का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखे। सराफा व्यापारी ज्वेलरी और कैश रकम लेकर आते और जाते वक्त एक ही रस्ते का इस्तेमाल न करे और समय बदल बदल कर जाए। ग्राहकों को आभूषण ले जाते वक्त सतर्क रहने और साथ में किसी को लेकर आने की हिदायत दे। अपने अपने कर्मचारियों की पुलिस सत्यापन आवश्यक रूप से करावे। दुकानों और बैंक से नगद रकम लाते और लेजाते वक्त सतर्क रहे साथ ही अपने सहयोगी को साथ जरूर रखे ।
उक्त बिंदुओं पर चर्चा कर उपस्थित समस्त व्यापारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा बरतने की हिदायत दी साथ ही किसी घटना की जानकारी या अंजान संदेहजनक व्यक्ति की जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत देने की निवेदन की।
कुसमुंडा थाना प्रभारी – 9479193311
कोरबा कंट्रोल रूम – 9479193399





