Chhattisgarh

माता पिता के शव को लेकर बच्चा रवाना हुआ अपने गृह गाम ओडिशा, पार्षद अमरजीत सिंह ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

सतपाल सिंह

माता पिता के शव को लेकर बच्चा रवाना हुआ अपने गृह गाम ओडिशा, पार्षद अमरजीत सिंह ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ…

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में बीते दिन जहां कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा स्टेट रायफल के जवान आजाद सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली वहीं अगले ही दिन कपड़े सुखाते वक्त करंट की चपेट में आने से मनगांव रोड आदर्श विहार निवासी पति पत्नी दुर्योधन महनता और भारती महनता का दुखद निधन हो गया। इस दुखद हादसे में 10 वर्षीय बेटा एक पल में अनाथ हो गया। जिसने ने भी इस घटना के बारे में सुना अथवा जाना आंखों में आंसू भर आए। पूरे घटनाक्रम में एक पल में बच्चे के ऊपर से मां और बाप का साया उठ गया। मृतक दंपति मूलतः ओडिशा प्रदेश के ढेंकानाल जिला अंतर्गत वाम ग्राम के रहने वाले थे। कुसमुंडा से गांव की दूरी लगभग 500 किलोमीटर थी। मृतक पत्नी घर पर सिलाई का काम करती थी, पति प्राइवेट में काम करता था। दोनों ही के दुखद मृत्यु के उनके शवों को गृह ग्राम भेजने हेतु मदद के लिए कोरबा नगर निगम वार्ड 59 विकास नगर वर्तमान में वार्ड 63 पार्षद अमरजीत सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों ही पार्थिव शरीर को ओडिसा पहुंचाने शव वाहन की व्यवस्था करते हुए आवाजाही के लिए पूर्ण खर्च लगभग 28000 रुपए स्वयं वहन किए। इसके अलावा त्रिपुरा स्टेट रायफल के मृत जवान के शव को रायपुर तक पहुंचाने अपनी श्री सिद्धेश्वर संस्था की शव वाहन में भी आने जाने का पेट्रोल और चालक का खर्च उठाकर मानवता का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *