FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorba

भारी बारिश से इमली छापर हुआ लबालब, गढ्डों में भर रहा पानी, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

सतपाल सिंह

भारी बारिश से इमली छापर हुआ लबालब, गढ्डों में भर रहा पानी, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

A little step school for kids

कोरबा – आज हुई मूसलाधार बारिश से कुसमुंडा क्षेत्र पूरी तरह से तरबतर हो गया। इससे जहां एक ओर मौसम ठंडा होने से लोगों को राहत मिली वहीं सड़क के गढ्डों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमली छापर चौक पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के बगल सड़क में कई फीट पानी भर गया। जिससे छोटे बड़े वाहनों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। पानी भरने से इमली छापर चौक में हुए विशालकाय गढ्डों में कई कार फंस गई, वहीं कई गाड़ियों के चेंबर फट गए। बारिश की शुरुवात से ही यहां लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,ऐसे में अभी अगले चार महीने बारिश के मौसम में अगर यहां सुधार नहीं होता तो लोगों को और अधिक भारी परेशानी का समाना करना पड़ सकता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

हादसों के बाद भी खदानों से बदस्तूर जारी है कोयले की चोरी,कुसमुंडा खदान में कोयले का अवैध खनन मामला…

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026