ChhattisgarhKorba
कुसमुंडा क्षेत्र से शादीशुदा महिला हुई लापता,परेशान परिजनों ने सोशल मीडिया में लगाई गुहार
सतपाल सिंह
कुसमुंडा क्षेत्र से शादीशुदा महिला हुई लापता,परेशान परिजनों ने सोशल मीडिया में लगाई गुहार

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती से बीते दिनांक 12 नवंबर 2025 से रिंकी देवी नामक 33 वर्षीय महिला लापता हो गई है। पति अशोक साव ने कुसमुंडा थाने में इसकी शिकायत की है। आज तीन दिन बीत जाने के उपरांत भी महिला का कही पता नहीं चला है। परेशान परिजनों ने सोशल मीडिया में अपील करते हुए महिला के संबंध में जानकारी होने पर कुसमुंडा थाना अथवा अपने मोबाइप नंबर से संपर्क करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि महिला किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई है। महिला के दो छोटे छोटे बच्चे है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
उक्त महिला कही भी दिखाई देने पर नजदीक के पुलिस थाना अथवा इन नंबरों पर संपर्क करने का कष्ट करें –
9479193311
7224923048
8770059575





