कुसमुंडा में पेड़ में लटका मिला शव, मचा हड़कंप.. 
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली में आज सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव फंदे से उतार कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही में जुट गई है। मृतक की पहचान नरेश चौहान अन्न३० वर्ष निवासी रामपुर करतला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। मृतक यहां बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था। जो कि यहां निजी क्षेत्र में काम करता था। फिलहाल मृतक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। सतपाल सिंह की खबर।





