सात दिवसीय संगीतमय आध्यात्मिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ,कुसमुंडा क्षेत्र में बहेगी ज्ञान की गंगा…..

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय संगीतमय आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन बीते २५ अक्टूबर को शुरू हुआ। यह आयोजन सदगुरु आध्यात्मिक आश्रम, जय मां महामाया जनरल स्टोर्स के सामने आदर्श नगर में दिनांक २५ से ३१ अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कथा वाचक तिलक राम आध्यात्म होंगे जिनके श्रीमुख से ज्ञान की गंगा बहेगी। उपरोक्त आयोजन में मानस सत्संग ज्ञान यज्ञ एवम गुरु पूर्णिमा महोत्सव भी मनाया जावेगा। कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल कुसमुंडा द्वारा किया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं ने इस ज्ञान से भरे कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रवासियों को पधारने की अपील की है।