Chhattisgarh

कोरबा शहर के बीच बुधावरी सब्जी मंडी में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग

सतपाल सिंह

कोरबा शहर के बीच बुधावरी सब्जी मंडी में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग..देखें घटनास्थल की वीडियो…..

कोरबा शहर के मध्य स्थित सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी सब्जी मंडी में बीते रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग की वजह गैस सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। यहां एक नाश्ता पानी वाले अस्थाई होटल में रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कई और दुकान इसकी जद में आ गए। इस घटना में लाखो रूपये के नुकसान की आशंका है। स्थानीय लोगों ने आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोकने का अपने अपने स्तर काफी प्रयास किया। इधर आगजनी की सूचना पर दमकल विभाग की वाहन मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पूरे घटनाक्रम में गनीमत ये रही की रात का समय था, दुकानें बंद थी, आसपास कोई नही था, अन्यथा बड़ी जन हानि भी हो सकती थी। आपको बता दें जिले में भीषण गर्मी की वजह से लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह की आगजनी से बचने जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ऐसे में सभी जिलेवासियों को बेहद ही सतर्कता के साथ आगजनी से बचने जागरूक होने की आवश्यकता है। कोरबा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *