Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG – कांग्रेस नेता की मौत होने पर कोण्डागांव में बवाल, बीजेपी नेता पर हत्या करने का आरोप

कोंडागांव : जिले में दर्दनाक हादसे के बाद राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया जब बीजेपी नेता की कार की टक्कर से कांग्रेस नेता की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शव को हाइवे पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और बीजेपी नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

CG Naan Scam Case : CBI ने पूर्व IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा के साथ पूर्व AG सतीश वर्मा के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, छापे में कई अहम साक्ष्य बरामद, जांच प्रभावित करने का आरोप…

जानकारी के अनुसार मृतक कांग्रेस नेता भाजपा नेता की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म है। हादसे के बाद गुस्साए कांग्रेसियों ने कोण्डागांव-नारायणपुर नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम किया और बीजेपी नेता की गिरफ्तारी व FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हैं।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन मरकाम भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी FIR दर्ज होने तक आंदोलन खत्म न करने की बात पर अड़े हुए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026