
Chandrayaan 3 Landing: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने रचा इतिहास, पूरे देश में जश्न
चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है. पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है.
पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है. ये पल भारत का है, इसके लोगों का है.
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर कहा कि भारत अब चांद के साउथ पोल पर है.