Health and fitness

Chai Kyu Nahi Pini Chahiye: ठंड में चाय का ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदेह, जानें क्यों

Chai Kyu Nahi Pini Chahiye: सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं के बीज शरीर को गर्म रखने के लिए एक कप चाय मिल जाए तो बस क्या कहने, लेकिन क्या आप जानते हैं? सर्दियों जो चाय सुकून देती है. वहीं, शरीर को कई नुकसान भी पहुंचा सकती है. अगर आप भी ठंड में बार-बार चाय-चाय पीते हैं, तो बदल लें अपनी यह आदत क्योंकि बार-बार चाय पीना बॉडी पर बुरा असर डाल सकता है.

*कलेक्टर ने रैनखोल पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों का किया निरीक्षण*

ठंड होने पर चाय पी सकते हैं क्या?

ठंड होने पर सीमित मात्रा में चाय पीना ठीक माना जा सकता है, लेकिन अगर आप एक दिन में जरूरत से ज्यादा चाय पीते हैं, तो यह शरीर पर हानिकारक प्रभाव भी डाल सकता है. तो चलिए जानते हैं ज्यादा चाय पीने के क्या नुकसान हैं?

ज्यादा चाय पीने से शरीर में क्या होता है?

डिहाइड्रेशन: चाय में पाया जाने वाला कैफीन शरीर से पानी को बाहर निकालने का काम कर सकता है. वहीं, सर्दियों के मौसम में प्यास पहले ही कम लगती है. ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय पीते हैं, डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण ड्राई स्किन, सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

पेट से जुड़ी दिक्कतें: जरूरत से ज्यादा पीने से पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, अपच और जलन का सामना करना पड़ सकता है. चाय में टैनिन होता है. अगर आप इसे खाली पेट पीते हैं तो यह पेट में एसिड को बढ़ाकर एसिडिटी की समस्या को और बढ़ा सकता है.

अमसेना में रुद्र महायज्ञ एवं संगीत मय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा 19 जनवरी से

आयरन की कमी: चाय में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है जो आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है. जो लोग ठंड के मौसम में बार-बार चाय पीते हैं, वह धीरे-धीरे आयरन की कमी का शिकार बन सकते हैं, जिसके कारण कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026