CGPSC Exam cancelled : CGPSC की परीक्षा हुई रद्द, 500 से ज़्यादा पदों पर होनी थी भर्ती, जानिये क्यों कैंसिल हुआ एग्जाम

मुख्यमंत्री से कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने की थी स्थानीय युवाओं को मौका देने की मांग। अरसे बाद प्रदेश में होने जा रही छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। CGPSC ने इस परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। 20 मई से इस परीक्षा के आवेदन मंगाए गए थे, मगर अब आयोग ने एग्जाम फिलहाल नहीं लेने की जानकारी जारी की है। ये परीक्षा कब होगी अब आने वाले समय में इसके लिए अलग से जानकारी जारी की जाएगी। ये परीक्षा अचानक भर्ती प्रक्रिया के नियम में बदलाव के कारण विवादों में घिर चुकी थी।

इस भर्ती में बाहरी यानी की दूसरे प्रदेशों के उम्मीदवारों को भी लिया जा रहा था। इसका विरोध स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर शुरू कर चुके थे। इस बीच कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं में प्रदेश के ही बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है। एक पत्र देकर तिवारी ने मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थानीय युवकाें को सरकारी भर्ती में लिए जाने से उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी, CM ने इस पर जल्द निर्णय देने की बात कही है

500 पदों पर हॉस्टल सुपरिटेंडेंट की भर्ती होनी थी। अब अचानक ये भर्ती रुकने से कैंडिडेट्स को बड़ा झटका लगा है । इस भर्ती का विज्ञापन 13 मई को जारी हुआ था। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मात्र 12वीं बोर्ड पास मांगी गई थी। इसके अलावा किसी भी किस्म का डिप्लोमा या डिग्री नहीं मांगा गया, हालांकि प्रश्नों में कंप्यूटर के प्रश्नों की अधिकता होनी थी। इसके लिए लाखों अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इंतजार कर रहे थे।

CGPSC की तरफ से बताया गया है कि ये भर्ती आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग के लिए ली जा रही थी। विभाग ने अचानक 19 तारीख को PSC को एक पत्र भेजकर बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को रोकने का प्रस्ताव है। इस वजह से आयोग ने परीक्षा पर रोक लगा दी। सूत्रों की मानें तो इस भर्ती में कुछ पद और जुड़ सकते हैं इस वजह से इसे रोका गया है। रिक्त पदों के अपडेट डाटा का इंंतजार है, मुमकिन है कि इसके बाद परीक्षा की नई तारीखों का एलान हो।

भले ही इस परीक्षा को फिलहाल कैंसल कर दिया गया हो, मगर इस भर्ती को लेकर स्थानीय बेरोजगारों में भारी तनाव का माहौल है। इसकी वजह है CGPSC द्वारा इस भर्ती के नियम में किया गया बदलाव। जब विज्ञापन जारी किया गया तो इसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय आवेदकों को पात्र बताया गया। इसके बाद संशोधित विज्ञापन में लिखा गया कि भारत के बेरोजगार युवा यानी की अन्य प्रदेशों से भी युवा यहां अप्लाय कर सकेंगे। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर कैंडिडेट्स गुस्सा दिखाकर आउटसोर्सिंग का आरोप लगा रहे हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *