CGPSC Civil Judge Result 2024: बिलासपुर की कार्तिकी अवन्तिका CGPSC सिविल जज परीक्षा में 8वीं रैंक के साथ चयनित

CGPSC Civil Judge Result 2024: बिलासपुर शहर के गोकुलधाम की बेटी अवन्तिका तिवारी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सिविल जज परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 8वीं रैंक हासिल की है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत कुल 57 पदों के लिए घोषित अंतिम चयन सूची में उनका नाम शामिल होने से परिवार और शहर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
Chhattisgarh Dry Day News: सरकार ने बदला फैसला, होली पर बंद रहेंगी छत्तीसगढ़ की शराब की दुकानें
अवन्तिका के पिता ब्रजेश कुमार तिवारी और माता अनामिका तिवारी हैं। अवन्तिका ने अपनी शिक्षा में भी कड़ी मेहनत और लगन दिखाई है। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से B.Com LLB की डिग्री हासिल की, उसके बाद इंदौर से LLM किया और वर्तमान में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से पीएचडी कर रही हैं।
CGPSC ने 57 चयनित अभ्यर्थियों की सूची के साथ ही 57 उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट भी जारी की है। अवन्तिका की सफलता सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।
Korba News : कोरबा वनमंडल में अवैध साल की लकड़ी बरामद, ट्रक चालक फरार
शहरवासी और मित्र उनके इस उपलब्धि पर उन्हें ढेरों बधाई और शुभकामनाएँ दे रहे हैं। अवन्तिका की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और पढ़ाई के जुनून से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।





