FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: दिन में बढ़ता तापमान, लेकिन रात में मिलेगा आराम – अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ी, शुष्क मौसम के बीच राजनांदगांव में दिन का तापमान 38°C तक पहुंचा, अंबिकापुर में रात का न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के लगातार तापमान बढ़ रहा है. शनिवार को दिन में सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया. अभी से ही घरों में एसी-कूलर चालू हो गए हैं. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं. प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सिलयस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

बीच सड़क में गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उड़ीसा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यहीं से एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 8 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार हैं. इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

*अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।*

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाया रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026