Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी का असर, 7 दिनों में तापमान 3–5 डिग्री बढ़ने के संकेत

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अब आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में इस अवधि के दौरान किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

*उपलब्धियां गिनाने में नहीं बल्कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए करके दिखाने में है -आयुष शर्मा*

मौसम का हाल

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रायपुर और माना में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में कोई प्रभावी सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी प्रकार की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आगामी दिनों का दृष्टिकोण

अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने के संकेत हैं। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी से दिन में गर्मी का एहसास बढ़ेगा।

*बजट में किसान युवा बेरोजगारो की हुई उपेक्षा – अर्जुन राठौर*

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में 27 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026