Chhattisgarhछत्तीसगढ
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात का अलर्ट जारी
अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2–3 डिग्री बढ़ने के आसार, कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा. इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है.
तापमान में बढ़ोतरी के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में दिन का तापमान बढ़ेगा, जिससे हल्की गर्मी का एहसास बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है. रात का पारा अगले सात दिनों तक लगभग समान रह सकता है. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में 34.0°C दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.9°C रिकॉर्ड हुआ.
कहां हुई बारिश?
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं (सेमी में):
ओरछा – 4
बड़े बचेली -4
छिंदगढ़ – 2
गादीरास – 1
अगले तीन दिनों में भी एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है.
ओरछा – 4
बड़े बचेली -4
छिंदगढ़ – 2
गादीरास – 1
अगले तीन दिनों में भी एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है.
वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने साफ कहा है कि कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है. खराब मौसम के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े रहने से बचने की सलाह दी गई है. खासतौर पर किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
सक्रिय मौसमी सिस्टम का असर
दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र 24 फरवरी को सक्रिय रहा. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण करीब 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके अलावा मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी सक्रिय है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है.
रायपुर का हाल
राजधानी रायपुर में 25 फरवरी को आसमान साफ रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम 19°C के आसपास रह सकता है.





