CG Weather Update : रायपुर से जगदलपुर तक बढ़ी गर्मी, छत्तीसगढ़ में ठंड का असर हुआ गायब
छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में बढ़ा तापमान, रायपुर 32.9°C तक पहुंचा, फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी का दौर जारी

-
छत्तीसगढ़ में हर दिन बढ़ रहा तापमान, ठंड का असर खत्म
-
रायपुर में 32.9°C, अंबिकापुर में भी दिन में हल्की गर्मी
-
फरवरी के आखिरी हफ्ते तक पूरे राज्य में गर्मी का दौर शुरू
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे यहां ठंड का असर खत्म हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि अब उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ना शुरू हो गया है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में पहले से ही तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से यहां अब गर्मी शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड का असर अब नहीं बढ़ेगा और फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा. सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 32.9 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री तक ज्यादा है. इसके अलावा सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है, यहां का तापमान 9.8 डिग्री था, लेकिन अब यहां भी दोपहर में मौसम हल्का गर्म होना शुरू हो गया है.
बिलासपुर: सीजी क्राइम न्यूज़ के 5वें वर्ष समारोह में समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान
छत्तीसगढ़ में गर्मी शुरू





