CG Weather Update : दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ सकता है रात का तापमान, मौसम में बदलाव की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 30 डिग्री पार, ठंड का असर घटा और मौसम रहेगा शुष्क

-
ठंड कम, रात का तापमान बढ़ा
-
दिन का तापमान शहरों में 30°C+
-
शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रहा है. कड़ाके की ठंड का असर कम होने के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. शहरी इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है. शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
श्रमिक संगठनों के आंदोलन को मिला कांग्रेस और ट्रक मालिक संघ का साथ
आज और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक के आसार हैं. वहीं लगातार न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 09.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान कहीं भी वर्षा नहीं हुई. मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी और 16 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं 13 और 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि संभावित है.
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने के संकेत हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. यानी दिन के वक्त गर्मी और रात को ठंड का अहसास बरकार रहेगा.





