Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update : गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर, छत्तीसगढ़ में दिन-रात के मौसम में अंतर, जानें अगले सात दिन का हाल

रायपुर में 32.8°C तक पहुंचा दिन का तापमान, अंबिकापुर में रात का न्यूनतम 8.4°C – अगले 7 दिन मौसम सामान्य रहने का अनुमान

  • रायपुर में दिन का तापमान 32.8°C, अंबिकापुर में न्यूनतम 8.4°C

  • नमी बढ़ी, दिन की गर्मी रात से दोगुनी महसूस

  • अगले 7 दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं, बारिश नहीं

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। नमीयुक्त हवा के असर में बढ़ोतरी के कारण शहर में दिन का तापमान रात से दोगुना हो गया है। बुधवार को रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। अगले 7 दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रायपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। कहीं बारिश की गतिविधि नहीं हुई।

Mungeli News : राजस्व प्रकरणों में धीमी प्रगति एवं कार्य में बिना अनुमति अनुपस्थिति और हड़ताल में जाने पर आर.आई. व पटवारियों को नोटिस

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 77 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में मध्य तथा उपरि क्षोभमंडल में स्थित है। प्रदेश में आज 12 फरवरी से न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

CG News : जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, प्रसव के दौरान नवजात की मौत, डॉक्टर पर FIR की मांग

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर में गुरुवार को धुंध छाए रह सकता है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री के आसपास होने के आसार हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026