Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंडक बढ़ने का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में जल्द गिरावट

फरवरी के पहले पखवाड़े में छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के संकेत

  • छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, फरवरी का पहला पखवाड़ा ऐसा ही गुजरने का अनुमान

  • बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट, अंबिकापुर में 7.5°C रिकॉर्ड

  • अगले 2 दिनों तक कोई बारिश नहीं, मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा

CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. फरवरी का पहला पखवाड़ा इसी तरह बितने की संभावना जताई गई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. मौसम पूरी तरह से शुष्क बने रहेगा.

*ओड़ेकेरा धान खरीदी केंद्र के हर बोरी में छिपा है भ्रष्टाचार,, अब बोरियों से निकल रहे रेत लगातार*

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उससे लगे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में बुधावार से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क बना रहेगा.

*शिवरीनारायण मेले में आकाश झुला टूट कर नीचे खड़ी दो युवती ऊपर गिरा दोनों गंभीर रूप से घायल।*

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार सबह मौसम विभाग ने धुंध छाए रहने की संभावना जताई है. शहर में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026