Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड जारी, तापमान जल्द बढ़ने की संभावना

अगले कुछ दिनों तक शुष्क और ठंडी मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना

  • छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड जारी, कुछ दिनों में बढ़ सकती है

  •  मौसम शुष्क, बारिश का कोई अनुमान नहीं

  •  कोई चेतावनी नहीं, मौसम सामान्य रहेगा

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड बरकरार है, याने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर केंद्र के मुताबिक 10 फरवरी 2026 को भी छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा या मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहने की संभावना है

Mungeli News : बिना किसान आईडी के नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त , ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों का 28 फरवरी तक होगा आयोजन

न्यूनतम तापमान में हो रही है बढ़ोतरी

IMD के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की प्रक्रिया जारी है। अगले तीन दिनों तक यह बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा

प्रमुख जिलों का तापमान हाल

मौसम रिपोर्ट के अनुसार राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और पेंड्रा रोड समेत अन्य जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है

रायपुर शहर का मौसम पूर्वानुमान

10 फरवरी को रायपुर शहर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति भी बन सकती है

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्रस्तावित दो-परीक्षा प्रणाली से जुड़े कई प्रश्नों का दिया सटीक एवं सुस्पष्ट जवाब

जेट स्ट्रीम का असर बना हुआ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्व भारत के ऊपर सक्रिय सब ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखा जा रहा है। करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 नॉट की रफ्तार से बह रही जेट स्ट्रीम के कारण मौसम में स्थिरता बनी हुई है

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026