FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Alert : रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में अगले 2 दिन तक बारिश की संभावना

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में गुरूवार रात से ही जमकर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं गुरूवार रात से हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में जमकर बारिश होने की बात कही है।

गांधी सेवा सप्ताह के प्रथम दिन लायंस क्लब चांपा द्वारा गांधीजी एवं शास्त्री जी की जयंती एवं संगोष्ठी कार्यक्रम के साथ स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के की जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

विजयादशमी पर पुलिस विभाग ने किया शस्त्र पूजा

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के आसार है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026