CG Weather Alert: अगले 24 घंटों में 3 डिग्री गिरेगा पारा, प्रदेश में छाएगा घना कोहरा
अगले 24 घंटे ठंड का असर तेज, उत्तरी क्षेत्रों में घना कोहरा; 3 दिन बाद फिर चढ़ेगा तापमान

• अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 3°C तक गिरने के आसार, फिर 3 दिन में बढ़ेगा
• उत्तरी छत्तीसगढ़ में आज घना कोहरा, प्रदेशभर में मौसम शुष्क
• सबसे ज्यादा तापमान 31.1°C जगदलपुर, सबसे कम 11.9°C अंबिकापुर
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में जनवरी के अंतिम दिनों में तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. एक बार फिर हल्की ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है. अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद अगले 3 दिनों में फिर तापमान बढ़ जाएगा. साथ ही आज उत्तरी इलाकों में घना कोहरा छाए रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.
राष्ट्रीय स्तर पर कोरबा जिले का नाम रोशन किया डीएवी स्कूल कुसमुंडा के बच्चों ने
सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरपूर्वी भारत में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी मुख्य हवा की गति समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर लगभग 130 नाट की है. इसके अलावा एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के 2 फरवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है.
मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम आज शुष्क बने रहने की संभावना जताई है. अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा. एक-दो स्थानों में घना कोहरा छाए रह सकता है. तीन और 4 फरवरी को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की सी मध्यम वर्षा के आसार हैं.
*आबकारी वृत्त जैजैपुर की रायपुरा भाटापारा में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में 30 जनवरी को धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.










































