Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Vidhan Sabha Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन आज, सदन में गूंजेंगे बड़े मुद्दे और पास होंगे अहम विधेयक

CG Vidhan Sabha Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 19 मार्च को 14वां दिन है. आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सवालों के जवाब देंगे. वितरित फोर्टीफाइड चावल में अनियमितता मामले में ध्यानाकर्षण किया जाएगा. साथ ही आज विधानसभा में धर्म स्वतंत्र विधेयक पेश किया जाएगा. चर्चा के बाद आज ही विधेयक पास कराने की तैयारी है. गृह मंत्री विजय शर्मा इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करेंगे.

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 5 से 24 अप्रैल तक रहेंगी प्रभावित

ध्यानाकर्षण के दौरान उठेगा ये मुद्दा

वितरित फोर्टीफाइड चावल में अनियमितता मामले में ध्यानाकर्षण किया जाएगा. विधायक ओंकार साहू ने PDS पर ध्यानाकर्षण लगाया है. दूसरा ध्यानाकर्षण विधायक सुशांत शुक्ला लगाएंगे. विशेष सहायता योजना की राशि व्यय अनियमितता पर ध्यानाकर्षण किया जाएगा.

CG Weather Update : तापमान में गिरावट के साथ छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि और अंधड़ की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सदन में अहम विधेयक होंगे पारित

इसके अलावा आज विधानसभा में अहम विधेयक पारित होंगे. धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के पुनःस्थापन पर निगाहें होंगी. साथ ही छग नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक पर चर्चा होगी. वहीं छग गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक पारित होगा. साथ ही सात विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे. बता दें कि विधायक सुशांत शुक्ला के तारांकित प्रश्न पर आधे घंटे की चर्चा होगी. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री जवाब देंगे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026