FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Suicide Attempt : कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर हड़कंप, नगर सेना जवान ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में नगर सेना जवान का आत्मघाती प्रयास, जहर सेवन से मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक

  • कलेक्ट्रेट परिसर में नगर सेना जवान ने जहर खाया

  • हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

  • सुसाइड नोट बरामद, कारणों का उल्लेख

CG Suicide Attempt : छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस के मौके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या का प्रयास किया। जवान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद जवान के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का उल्लेख किया गया है।

कोरबा में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी. जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं.

SECL कुसमुंडा इंदिरा स्टेडियम में महाप्रबंधक ने फायराया तिरंगा, बड़ी संख्या में स्कूली स्कूली बच्चे और क्षेत्रवासी रहे मौजूद

जवान से सुसाइड नोट बरामद

आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बता दें कि इससे पहले राजनांदगांव के एक सैनिक ने भी आत्महत्या की थी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026