Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, 53 ब्लॉक की पंचायतों में गांव की सरकार चुनने के लिए होगी वोटिंग

CG Panchayat Election : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल 17 फरवरी 2025 को है. प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग होगी. इसके लिए तैयारियां हो गई हैं.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: कलेक्टर ने 276 कर्मचारियों को दिया नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब

गांव की सरकार चुनने की बारी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इसके बाद अब गांव की सरकार बनाने की बारी है. इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे. कल 17 फरवरी 2025 सोमवार को पहला चरण है. इस दिन प्रदेश के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम गया है. अब डोर-टू-डोर जाकर प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं. जबकि अन्य दो चरणों के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है.

CG Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, 53 ब्लॉक की पंचायतों में गांव की सरकार चुनने के लिए होगी वोटिंग

तीन चरणों में हो रहे हैं चुनाव

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं. इसके लिए पहला चरण 17 फरवरी को है. दूसरा चरण 20 फरवरी और तीसरे चरण का चुनाव 23 फरवरी को है.वोटिंग के दूसरे दिन ही मतगणना  हो जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव के तीनों चरण के लिए जिला पंचायत के 433, जनपद पंचायत के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 और वार्ड (पंच) के 1,60,180 पदों पर चुनाव होगा. इसके लिए 1,58,12,580 मतदाता मतदान करेंगे.मतदान के लिए कुल 31,041 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 7128 संवेदनशील और 2161 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र होंगे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026