Chhattisgarh

CG Panchayat Chunav Voting : लाइन में खड़े होकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया मतदान

Bilaspur : लाइन में खड़े होकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मतदान किया। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 7.48% वोटिंग हो चुकी है। सरगुजा में 11.14% और बिलासपुर में 12% वोट पड़े हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथों में कतार लगी है। नारायणपुर के फारसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने भी मतदान किया है। पेंड्रा में वोटिंग के बाद मतदाताओं को RO-ARO ने पौधा भेंट किया।

Baloda Bazar Incident: विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, रायपुर जेल में है बंद

बिलासपुर के बिल्हा, मैनपाट और सूरजपुर में भी लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के सेलूद, कौही, अचानपुर, धमना, खुड़मुड़ी में भी मतदान हो रहा है। सुबह से भी मतदान केंद्रों में वोटर्स की लाइन लगी है। यहां बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। सुबह व्हीलचेयर से दिव्यांग महिला मतदान करने पहुंची।

CG News : मतपेटी लूटने की कोशिश, पुलिस ने 100 से अधिक ग्रामीणों को बनाया आरोपी

CG Panchayat Chunav Voting : लाइन में खड़े होकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया मतदान

पोलिंग बूथों के बाहर सेल्फी जोन भी बनाए गए हैं। वोटिंग के बाद लोग सेल्फी ले रहे हैं। बता दें कि 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026