FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Nikay Chunav 2025 Results : जीत के बाद जश्न में डूबे भाजपाई, कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके डिप्टी CM अरुण साव

CG Nikay Chunav 2025 Results : प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. जिसमें कई निकायों भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं कई जगहों पर बीजेपी लीड बनाए हुए है. इसके अलावा सभी 10 नगर निगमों में भी कमल खिल गया है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर लोरमी भाजपा इकाई जश्न में डूब गई है. साथ ही इस जश्न में प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोरमी से विधायक अरुण साव भी कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरक रहे हैं.

Nikay Chunav Voting Results : 49 नगर पालिका में किसने मारी बाजी, कहां खुला AAP का खाता, एक क्लिक में देखें सटीक नतीजे…

मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने परचम लहराया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव इस चुनाव में लगातार प्रचार प्रसार करते नजर आए थे. जहां भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा 2456 मतों से जीत दर्ज कर ली है. तो वहीं कांग्रेस के अनिल दास को हार का सामना करना पड़ा है.

CG Nikay Chunav 2025 Results : जीत के बाद जश्न में डूबे भाजपाई, कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके डिप्टी CM अरुण साव

मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत को अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नगर पालिका का दर्जा मिला है. जहां पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था. लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है. यहां पर 11 पार्षद भाजपा के, एक निर्दलीय सहित 6 कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. जिनमें 2 भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मतदान के पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं सुजीत वर्मा की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. लोरमी में भाजपा जीत का जश्न मना रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026