Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Nikay Chunav 2025 Results : प्रदेश के सभी निकायों में डाक मत पत्र की गिनती शुरू, रुझानों में रायपुर और जगदलपुर में भाजपा आगे

CG Nikay Chunav 2025 Results : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आज सबके सामने होगा. प्रदेश के सभी 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतगणना की शुरुआत हो चुकी है. जिसमें सबसे पहले बैलेट मत पत्र की गिनती शुरू की गई है. आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी. मतगणना के लिए कुल 114 टीम लगाई गई है. इसमें 104 मतगणना टेबल हैं. रायपुर में पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं.

कोरबा के दस लोगों की मौत, कुंभ से लौटते वक्त हादसा

शुरुआती रुझान में रायपुर और जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. जिसमें जगदलपुर में कुल 154 डाकमत पत्र है इसमें 56 में बीजेपी लीड कर रही है. इसके अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव में भी बीजेपी आगे चल रही है. यहां राजनांदगांव नगर निगम में मधुसूदन यादव 35 वोट से आगे चल रहे हैं.

CG Nikay Chunav 2025 Results : प्रदेश के सभी निकायों में डाक मत पत्र की गिनती शुरू, रुझानों में रायपुर और जगदलपुर में भाजपा आगे

11 फरवरी को हुआ था मतदान

बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ था. इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में थे. सभी जगहों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026