FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: इंसानी पुतले का सिर काटकर रखा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायगढ़:  जिले के ठेला चौक में किसी ने इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर रख दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन सुबह लोगों ने देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में कटे हुए सिर के आसपास लाल निशान और नारियल भी देखे गए। ऐसे में राहगीर इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे थे। शहर में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है। हांलाकि इसे किसने रखा है यह अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने

लोगों ने रायगढ़ पुलिस से जांच की मांग की है। शहर के वार्ड नंबर 16 और वार्ड नंबर 39 के बीच दशरथ पान ठेला चौक है। वहीं, की घटना है। जब लोगों ने इसे देखा तो फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया। साथ ही उसमें लिखा कि रायगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस कप्तान साहब से विनम्र निवेदन है, इस वीडियो पर तुरंत प्रभाव से जांच की जानी चाहिए कि आखिर हर मामला इस चौक में ही क्यों होता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026