Chhattisgarh

CG NEWS : गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट, कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज

कांकेर: कांकेर में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की शिकायत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे. शिकायत के 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे. देर रात सांसद भी थाने पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे. आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में बैठकर जमकर नारेबाजी की. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

पटवारी ने सौंपा दादरखुर्द कुम्हार पारा के शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा के संबंध में जांच प्रतिवेदन, जल्द चलेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर?

दरअसल पूरा मामला केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो को छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर है. कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक वॉल में वीडियो अपलोड किया. जिसे लेकर भाजपा का कहना है कि गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके डालकर दुष्प्रचार किया जा रहा है. मामले की शिकायत करने भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचे, लेकिन 24 घंटे के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए.

CG Liquor Scam Case: चैतन्य बघेल की जेल से रिहाई मुश्किल, EOW ने रिमांड में लेकर पूछताछ का लिया निर्णय

नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम नेता कोतवाली थाना पहुंच थे. वहीं जानकारी मिलने पर सांसद भोजराज नाग ने भी थाने पहुंचकर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान मामला तनाव पूर्ण बना रहा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना में ही बैठ जमकर नारेबाजी भी की. इसके बाद पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026