AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar

CG News : सीएम विष्णुदेव साय ने उड़ाई पतंग, कहा, बचपन फिर से जीवंत हो उठा हो

रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय ने पतंग उड़ाई। ट्विटर कर लिखा, उल्लास और उत्सव के नूतन रंग बिखेरता ‘पतंग उत्सव’ हमारी संस्कृति, हमारी परंपराओं में सदैव से रहा है हमारा विश्वास… आज मकर संक्रांति के अवसर पर नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव का शुभारंभ किया।

हमारी सनातन संस्कृति में पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। ये पतंग उत्सव हमें संदेश देता है कि हमे अपनी परंपराओं और संस्कारों की पतंग की डोर को टूटने नहीं देना है। आज मन आनंदित और प्रमुदित है कि आज दिन की शुरुआत व भगवान श्रीराम के दर्शन के साथ हुई। उसके बाद पतंग उत्सव में शामिल होकर ऐसा लगा कि जैसे बचपन फिर से जीवंत हो उठा हो। इस शानदार पतंग उत्सव कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *