CG NEWS : शहर में घूमता दिखा भालू, टहलने निकले लोग वापस भागे घर, देखें VIDEO…

कांकेर : जिले के शहर में जंगल से निकलकर भालू रिहायसी इलाके में घूम रहे हैं. वहन आज सुबह शहर के गलियों में भालू घूमता हुआ नजर आया. जिसे देख सुबह टहलने निकले लोग वापस घर के अंदर जा घुसे. लोगों के बसाहट के बीच भालू के पहुंचने से लोगों में दहशत में हैं. यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कांकेर शहर के एकता नगर वार्ड की गलियों में सुबह-सुबह एक भालू घूमता नजर आया है. सुबह घर से टहलने निकलने वाले लोगों की नजर जैसे ही भालू पर पड़ी, लोग वापस अपने घरों में घुस गए. इस दौरान भालू बिजली विभाग के दफ्तर सहित जनरल हॉस्टल के आसपास काफी देर तक घूमता रहा.

CG NEWS : शहर में घूमता दिखा भालू, टहलने निकले लोग वापस भागे घर, देखें VIDEO…

देखा जा रहा है कि शहर में लगातार भालुओं की आमद जारी है. भालू शहर के गली मोहल्लों में आये दिन नजर आ रहे है. भोजन पानी की तलाश में भालू रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं. जिन्हें रोक पाने में विभाग पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है. भालू के हमले में अब तक काफी लोग घायल तो कुछ की मौत भी हो चुकी है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *