FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में मध्यप्रदेश की शराब और रिबॉटलिंग जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दूसरे राज्य के शराब को बड़ी मात्रा में खपाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

CG NEWS: 8 से 10 लड़कों ने की घर जलाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना के आधार पर तिल्दा, जिला रायपुर में आरोपी मोहम्मद गुलाब अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी द्वारा भारी मात्रा में मध्यप्रदेश राज्य की शराब संग्रह कर, उसे रिबॉटलिंग कर अधिक दाम में विक्रय किया जा रहा था। सूचना के आधार पर तिल्दा मोहरा मार्ग स्थित सब्जी मंडी के समीप आरोपी के किराए के गोदाम पर आबकारी टीम ने दबिश दी।

इमली छापर फाटक की रेल पटरियों के दोनों ओर विशाल गढ्ढे, आवाजाही में हो रही परेशानी

छापेमारी के दौरान गोदाम से 144 नग पाव मध्यप्रदेश प्रान्त की गोवा व्हिस्की (कुल मात्रा 25.92 बल्क लीटर, अनुमानित मूल्य ₹17,280) बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 1000 नग मसाला मदिरा पाव के ढक्कन, 100 नग खाली पाव शीशियां, 1 प्लास्टिक कुप्पी तथा 1 विद्युत टेस्टर भी जब्त किए गए।

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक वर्दीधारी नक्सली ढेर, मौके से SLR और अन्य सामान बरामद

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(1)(ज), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान, आबकारी उपनिरीक्षक टेक बहादुर कुर्रे, प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी एवं आबकारी आरक्षक राकेश दुबे मौजूद रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026