CG Naxalite Surrender News: कांकेर में तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, पखांजूर में पुलिस के सामने छोड़ी हिंसा की राह

CG Naxalite Surrender News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नगर पंचायत पखांजूर में आज शनिवार को तीन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। यहां के परतापुर थाने इलाके में तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में संगीता कुंजाम, संजू और लखमू शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों माओवादी बिना हथियार के थाना पहुंचे और मुख्यधारा में शामिल हुए। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। तीनों नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जायेगा।
CG Murder: युवक की निर्मम हत्या, ईंट-पत्थर से हमला कर अज्ञात बदमाशों ने ली जान
बस्तर संभाग में लगातार नक्सली ऑपरेशन से नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। अभी हाल ही में डीकेएसजेडसीएम पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इस दौरान दस लाख रुपये नगद और कई आधुनिक हथियार में बरामद किये गये थे। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों ने आग्रह किया है कि वो मुख्यधारा में शामिल हो जायें या जवानों का मुकाबला करने के लिये तैयार रहें।
UAE: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी में बड़ा हादसा, मिसाइल मलबे से लगी आग में 5 भारतीय घायल
हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह
वहीं बस्तर संभाग के आईजी सुंदरराज पी ने नक्सलियों को हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जो नक्सली शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आगे आएं, उन्हें पुनर्वास नीति के तहत सभी प्रकार की सहायता दी जाएगी। सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 2700 से अधिक माओवादी मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक प्रदेश सहित देश को नक्सलमुक्त करने का संकल्प लिया है।





