Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Lab Attendant Bharti: छत्तीसगढ़ में लैब अटेंडेंट भर्ती का शेड्यूल जारी, 1-2 अप्रैल को चार शिफ्ट में काउंसलिंग आयोजित

CG Lab Attendant Bharti: छत्तीसगढ़ में लैब अटेंडेंट भर्ती की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. काउंसलिंग प्रक्रिया 1 और 2 अप्रैल 2026 को होगी. यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. काउंसलिंग का आयोजन नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के ब्लॉक-3 में किया जाएगा. काउंसलिंग के लिए कुल 430 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार पोस्टिंग चुनने का अवसर भी मिलेगा.

CG Road Accident : शादी में जा रहा कैटरिंग वाहन खाई में गिरा, 10 घायल; 4 की हालत नाजुक

जारी शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी. यह नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के बलॉक 3 पर संचालित होगी. काउंसलिंग को दो दिनों और कुल चार पालियों में बांटा गया है. काउंसलिंग पूरी तरह से मेरिट और रोस्टर के नियमों के आधार पर की जा रही है. सभी चयनित उम्मीदवार को उनके निर्धारित रैंक के अनुसार तय तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है. इस काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को उनके पदस्थापना स्थल का चयन करने का मौका भी मिलेगा.

CG News: एक महीने से लापता पटवारी पर प्रशासन की सख्ती, बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सस्पेंड

बता दें कि लैब अटेंडेंट भर्ती -2023 की प्रक्रिया के बाद 25 मार्च को अंतिम चयन सूची जारी की गई थी. कुल 430 पदों पर भर्ती के लिए जारी इस प्रक्रिया में एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था. भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को हुई थी. हालांकि इसके के लिए 1,28,685 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. वहीं परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया था, जिसमें 112792 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. परीक्षा परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित किया गया, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक चली. सत्यापन के आधार पर 2106 उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया.

दिव्यांगजनों के लिए 30 पद आरक्षित

13 मार्च से 23 मार्च 2026 तक उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति मंगाई गई. हालांकि कुल 53 अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनका निराकरण कर अंतिम सूची तैयार की गई थी. अंतिम चयन सूची में 430 उम्मीदवारों को शामिल किया गया.  इनमें विभिन्न वर्गों के साथ दिव्यांगजनों के लिए 30 पद आरक्षित रखे गए हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026