FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव! 14 मार्च से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच 13-14 मार्च को आंशिक मौसम बदलाव, दक्षिण इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार

CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है. वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 13 और 14 मार्च को तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और बहुत हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. इससे मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा गया, जिससे तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है.

DJ संचालक के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, देर रात्रि मेटाडोर में साउंड सिस्टम माउंट कर अत्यधिक आवाज में बजा रहा था DJ

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा.

मौसम विभाग ने बताया कि 13 और 14 मार्च को दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

*छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख*

रायपुर में धुंध रहने की संभावना
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 13 मार्च को शहर में धुंध रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026