1
2
3
4
a
Add a heading-min
b-min
c-min
Independence1-min
Independence-min
1-min
2-min
3
2
1
previous arrow
next arrow
1-min
2-min
3-min
1-min (1)
2-min
WhatsApp Image 2025-08-14 at 10.18.50 AM (1)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 10.18.50 AM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 4.00.43 PM-min
ghanshyam yadav-min (1)
Add a heading
Add a heading-min
Add a heading0
Add a heading
15 abhi (1)
15 abhi
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.54 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.54 PM (2)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.54 PM (3)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.54 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (2)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (3)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (4)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (5)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (6)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (7)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (8)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (9)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (10)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (11)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (12)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (14)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (15)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (16)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (17)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (18)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (19)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (20)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (22)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM (23)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.55 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.56 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.16.56 PM
previous arrow
next arrow
1
9
3
7
4-1
13
10
11
5-1
6
8
14
2
previous arrow
next arrow

CG Election 2023: 500 रुपये में गैस सिलेंडर और महिलाओं को एक हजार सहायता राशि का कांग्रेस करेगी वादा

रायपुर : कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में राजीव भवन में हुई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। प्रदेशभर से आए सुझावों पर चर्चा की गई। अब शनिवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ बैठक में सुझावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। समिति में सदस्यों ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के वादे को शामिल करने का सुझाव दिया।

कांग्रेस शासित राजस्थान में यह योजना लागू हो गई है। महिला वोटरों को अपने पाले में करने के लिए महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रारंभिक चर्चा में सभी सदस्यों से सुझाव लिया गया है।

CG Election 2023: 500 रुपये में गैस सिलेंडर और महिलाओं को एक हजार सहायता राशि का कांग्रेस करेगी वादा

समिति के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार की वर्तमान योजनाओं में विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। जनता को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली योजनाओं में विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों के धान की खरीदी को लेकर भी कांग्रेस बड़ी घोषणा कर सकती है। बिजली बिल हाफ योजना में सुधार किया जा सकता है। इसमें कुछ श्रेणी के लिए बिजली मुफ्त का कांग्रेस वादा कर सकती है।
नरवा, गरवा का होगा विस्तार
पिछले चुनाव में कांग्रेस ने नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को लेकर अभियान चलाया था। सरकार आने के बाद गोठान बनाए गए। गोबर की दो रुपये प्रति किलो और गोमूत्र की दस रुपये लीटर में खरीदी शुरू की गई। मंत्रियों ने सुझाव दिया कि इसकी राशि को बढ़ाया जाना चाहिए। बढ़ी राशि को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है।
घोषणापत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा : बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। इस बार भी कांग्रेस का घोषणापत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वादा किया था और उसको पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणापत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा जायेगा। जनता कांग्रेस के घोषणापत्र और उनको किये गये वादों को गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा भी करती है। जनता जानती है कांग्रेस का घोषणापत्र उसकी सरकार विजन डाक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने योजना बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *