Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Dhan Kharidi Date Extended: किसानों को राहत, छत्तीसगढ़ में बढ़ी धान खरीदी की अवधि; अब इस तारीख तक होगी धान खरीदी

10 जनवरी के बाद टोकन के लिए आवेदन करने लेकिन सत्यापन से वंचित किसानों को भी 5–6 फरवरी तक धान बेचने का मौका

  • सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत

  • 3 श्रेणी के किसानों को 5–6 फरवरी 2026 तक अतिरिक्त मौका

  • 10 जनवरी के बाद टोकन आवेदन कर चुके, पर सत्यापन न हुए किसान भी बेच सकेंगे धान

CG Dhan Kharidi Date Extended: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है।

CG Weather Update: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है। ऐसे किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

कोरबा – टोली बनाकर घरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह को बांकी मोंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार..

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026