CG Crime News : नाबालिगों ने नकली पिस्टल की आड़ में किए थे लूटपाट, 2 अरेस्ट
दुर्ग : नंदिनी थाना अंतर्गत बोथरा पेट्रोल पंप में नकली पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपियों को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि पंप के मैनेजर छत्रपाल साहू ने नंदिनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 19-20 दिसंबर की दरम्यानी रात बोथरा पेट्रोल पंप में चार अज्ञात लड़कों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चारों लड़के देर रात अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे।
उन्होंने पेट्रोल पंप बंद होने के बावजूद वहां का ऑफिस खुलवाया उसके बाद नकली पिस्टल और चाकू की नोक पर पंप के कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद ऑफिस में रखे 28000 रुपए और मोबाइल को लूटा और भाग गए। नंदिनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। विवेचना के दौरान टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पेट्रोल पंप में उपस्थित कर्मचारियों से घटना से संबंधित जानकारी इकट्ठा की। सीसीटीवी फूटेज को बारीकी से देखने पर पता चला कि पंप में चार युवक आए थे। उनके पास एक एक्टिवा काले कलर की और बाइक सिल्वर रंग की थी।