AAj Tak Ki khabarChhattisgarhCrime

CG Crime News : महाराष्ट्र जा रहा था 8 करोड़ गांजा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने रोका ट्रक तो उड़ गए होश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच महासमुंद में पुलिस को बढ़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबीर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद ओड़िशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र गांजे की एक बड़ी‌ खेप जा रही  थी‌, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक इस गांजे की‌ कीमत करीब 8 करोड़ बताई जा रही‌ है। वहीं पुलिस‌ ने एक ट्रक से साथ माल को जब्त करते‌ हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि जब दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया है कि उनके द्वारा वाहन में पीछे खाली कैरेट के नीचे गांजा दबाकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। पुलिस की जानकारी के अनुसार जब वाहन को चेक किया गया तो उस वाहन से 50 बोरियों में 862 पैकेट गांजे के मिले हैं। इन पैकेट में 1725 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था, जिसकी कीमत 8 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

CG Crime News : महाराष्ट्र जा रहा था 8 करोड़ गांजा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने रोका ट्रक तो उड़ गए होश

बड़ी संख्या में गांजे की खेप पकड़ने के मामले पर महासमुंद एसपी आकाश राव गिरपुंजे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एक ट्रक को रोकने के बाद पूछताछ की गई है इस ट्रक से 8 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बतादे कि महासमुंद में अक्सर उड़ीसा के गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं। इस रास्ते का अक्सर तस्कर दूसरे राज्यों तक गांजा पहुंचाने का इस्तेमाल किया करते हैं, जहां पुलिस लगातार कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *