FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Crime News: किशोरी की हत्या के बाद शव के साथ रेप, आरोपी हवसी युवक गिरफ्तार

कवर्धा: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने 16 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं मौत के बाद भी उसकी लाश के दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

Liquor Scam: चैतन्य बघेल को 5 दिन की ईडी हिरासत, घोटाले से जुड़े अहम सवालों पर होगी पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार एक घर में नाबालिग की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना के बाद एसपी सहित पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की और शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। सबूतों और बयान के आधार पर गांव के ही आरोपी राजीव घृतलहरे (35 वर्ष) की पहचान हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Korba: रोजगार की मांग को लेकर भू-विस्थापित महिलाओं का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, SECL कार्यालय में मचा हड़कंप

आरोपी राजीव धृतलहरे ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि किशोरी के पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज आरोपी कल मृतक किशोरी के घर करीब 11 बजे सुबह गया। उस वक्त घर में किशोरी अकेली थी और बाकी सदस्य खेत गए थे, छोटा भाई स्कूल गया था। इस मौके का फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने जब विरोध किया और भागने की कोशिश की तो आरोपी उसे खींचकर कोठार के पास ले गया और वहां रखे सब्बल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026