FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

CG में सनसनीखेज वारदात, सब्जी मंडी में मिला युवक का शव, खंगाले जा रहे हैं CCTV फुटेज

दुर्ग: जिले के इंदिरा मार्केट में गुरुवार सुबह खून से लथपथ एक शख्स का शव मिला। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे स्थानीय दुकानदारों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम और फोरेंसिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में जूनियर डॉजबाल राज्य चयन परीक्षण का होने जा रहा आगाज़

मृतक की पहचान राजीव नगर में रहने वाले नरेश ठाकुर (40) के रूप में हुई है। वह इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी में मजदूरी करता था और अक्सर रात में वहीं सो जाता था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और उसका एक भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता है। थाना प्रभारी नेताम ने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार मृतक को मिर्गी की बीमारी थी और वह नशे का भी आदी था। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना से हुई मौत प्रतीत हो रही है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026