Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG CRIME : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.37 लाख की हेरोइन और अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raipur : थाना कबीर नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 14.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 12.75 ग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,37,760 रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

रायपुर मेयर के बेटे के खिलाफ एफआईआर: सड़क पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, मीनल चौबे की माफी भी काम न आई

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 1 मार्च 2025 को थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड नंबर 2 के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा.

महानदी सदन हरदी में स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की जयंती कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दविंदर सिंह (52 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब बताया. जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कुर्ते की जेब से दो पन्नियों में 14.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 12.75 ग्राम अफीम बरामद हुई. पुलिस द्वारा जब उससे इस मादक पदार्थ को रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा.

Janjgir-Champa : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक पानी में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

थाना कबीर नगर पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 27/25, धारा 18(A), 21(B) NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. आरोपी के पास से 9010 रुपये नगद भी जब्त किए गए.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026