CG Budget Session Day 13: आज सदन में गरमाएंगे जंबूरी अनियमितता और स्कूल युक्तियुक्तकरण के मुद्दे

CG Budget Session Day 13: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। सदन में आज जंबूरी अनियमितता और शालाओं के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा उठेगा। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है। आज के सत्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित मंत्री लखन लाल देवांगन और अरुण साव सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे।
वहीं ध्यानाकर्षण में वन मंडल भानुप्रतापपुर क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई और हैवी माइल्स गाड़ियों के संचालन का मामला उठेगा। इस मुद्दे को बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी सदन में उठाएंगे। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं को लेकर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा।
कुसमुंडा में द ग्रेस गैदरिंग का हुआ आयोजन,क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
सदन में विधायक रिकेश सेन, सुशांत शुक्ला, मोतीलाल साहू और इंद्रशाह मांडवी अपनी-अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सत्र के दौरान चार संशोधन विधेयकों को भी पारित किया जाएगा।




