Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Budget Session 2025 : राज्यपाल रमन डेका का अभिभाषण, साय सरकार के कामकाज की तारीफ की…

CG Budget Session 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई. राज्यपाल ने साय सरकार के काम-काज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है, खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय हुआ है, किसानों के जीवन में खुशहाली आई है. सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है.

कोरबा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से विनोद कुमार यादव ने जीत दर्ज की, गांवों के विकास के लिए कार्य करने की कही बात

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है. किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है. राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है. जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है. 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है. महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है.

इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली बार के समावेशी बजट से मोदी की गारंटी को पूरा किया गया था. इस बजट सत्र में कल्याणकारी, समावेशी बजट आने वाला है. अटल बिहारी वाजपेयी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी.

Korba Crime News : चोरों ने सूने घर में जेवरात नहीं मिलने पर लगाई आग

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में नए विधायक आएंगे. छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. अब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में सरकार गति लाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा का सत्र नए भवन में होगा.

देखिए वीडियो –

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026