Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ सरकार 24 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी नया बजट, वित्त मंत्री कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट

छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2047 के विकसित भारत के विजन के साथ पेश होगा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू।

  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को पेश करेंगे सरकार का तीसरा बजट।

  • बजट 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप नई थीम और रणनीति के साथ।

CG Budget 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का 23 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 जनवरी को सदन के पटल पर अपनी सरकार के तीसरे बजट को पेश करेंगे. आगामी बजट सत्र को लेकर मंत्री ओपी ने बताया कि   यह उनकी सरकार का तीसरा बजट होगा, जो नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि बजट की रणनीति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई है.

*झींका में गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए अघोर संत बाबा पुनीत शाही*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा. 2047 के लॉन्ग टर्म प्लान और शॉर्ट टर्म प्लानिंग के तहत बजट में स्पष्ट रोडमैप देखने को मिलेगा.

*आकाश साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सक्ति के जिला मिडिया प्रभारी*

विपक्ष सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा : वित्त मंत्री ओपी

बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूर्व में राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि भाजपा सरकार हर साल उससे अधिक राशि दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पांच वर्षों में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे अधिक उनकी सरकार दे रही है। हर वर्ष 8000 करोड़ रुपए माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है. सरकार विकास कार्यों पर केंद्रित है, जो विपक्ष को स्वीकार नहीं हो रहा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026