FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक, कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को सालाना 15 हजार देने का एलान…

रायपुर : दिवाली के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को सलाना 15 हजार रुपए सालाना सरकार देगी. सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा, आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. कांग्रेस सरकार बनने पर विवाहित, अविवाहित दोनों तरह की महिलाओं को राशि मिलेगी.

वहीं इससे पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने, किसानों का कर्जमाफ करने, केजी टू पीजी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई है. इसके अलावा कांग्रेस ने साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास देने की भी बड़ी घोषणा की है.

कांग्रेस की घोषणा पत्र के बड़े वादे

  • किसानों का कर्ज माफी
  • ₹3200 प्रति क्विंटल में धान खरीदी
  • 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
  • 200 यूनिट बिजली फ्री
  • सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुक्त शिक्षा
  • तेंदूपत्ते का प्रति बोरा ₹6000 और ₹4000 सालाना बोनस भी
  • भूमिहीनों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिवर्ष
  • गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी
  • साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
  • लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो
  • अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
  • दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज
  • तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
  • परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
  • 700 रीपा का होगा निर्माण
  • अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
  • जातिगत जनगणना कराई जाएगी युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50% सब्सिडी
  • अंत्योष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *