FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Board Exam 2025 Bonus Marks : खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोर्ड में मिलेगा अतिरिक्त अंक, 1852 छात्रों को होगा फायदा

CG Board Exam 2025 Bonus Marks : छत्तीसगढ़ में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हजारों छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कुल 1852 स्कूली खिलाड़ियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इनमें कक्षा 10वीं के 852 और 12वीं के 1000 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए खेलों के साथ-साथ स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस और साक्षरता जैसी गतिविधियों में सक्रिय छात्रों को भी बोनस अंक दिए जाते हैं।

छात्रावास में सनसनी! तीन छात्राएं निकलीं गर्भवती, करीब पांच महीने का बताया जा रहा गर्भ

इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। इस साल स्काउट और गाइड गतिविधियों से जुड़े 871 विद्यार्थियों को बोनस अंक के लिए चुना गया है। इनमें 10वीं कक्षा के 539 और 12वीं के 332 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा विद्या भारती से जुड़े 31 विद्यार्थियों को भी बोनस अंक दिए जाएंगे, जबकि एनसीसी से एक छात्र को पात्र पाया गया है।

*जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार, हेतु सतत प्रयास करती रहूंगी _सांसद कमलेश जांगड़े।*

जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर जिले के सबसे अधिक विद्यार्थी बोनस अंक के पात्र बने हैं। यहां 10वीं के 109 और 12वीं के 112 छात्र-छात्राओं को यह लाभ मिलेगा। इसके बाद बिलासपुर जिले में 10वीं के 89 और 12वीं के 73 छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। दुर्ग जिले में 10वीं के 74 और 12वीं के 73 विद्यार्थी इस सूची में शामिल हैं। वहीं बस्तर जिले के कुल 97 छात्रों को बोनस अंक मिलने जा रहे हैं, जिनमें 10वीं के 52 और 12वीं के 45 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों में खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उनका समग्र विकास भी होगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026